अगर बालों का ठीक से ध्यान न रखा जाए, तो वो न केवल चिपचिपे हो जाते हैं, बल्कि गंदगी के कारण सिर में जूँ और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बालों को ठंडे पानी से धोने से क्या होता है? आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि बालों को ठंडे पानी से धोने से क्या होता हैं?
ठंडे पानी से हेयर वॉश करने से बालों में फ्रिजीनेस नहीं आती, यह बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल को बनाए रखने में मदद करता है।
ठंडे पानी से बाल धोने से यह मैनेजेबल और स्मूथ रहते हैं, जिससे उन्हें मैनेज करना आसान हो जाता है।
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए ब्लड सर्कुलेशन जरूरी है। ठंडे पानी से बाल धोने से यह अच्छा से सर्कुलेट होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
यदि आप भी ठंडे पानी से बाल धोते हैं, तो इससे स्कैल्प लंबे समय तक साफ बना रहता है। ठंडे पानी में क्यूटिकल्स क्लोज हो जाते हैं, जिससे आपके बालों की शाइन बरकरार रहती हैं।
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी से बाल धोते हैं। इससे बाल टूटने की परेशानी बढ़ सकती है। जब आप ठंडे पानी से बाल धोते हैं, तो इससे बालों का टूटना कम होता है।
सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने से डैंड्रफ की परेशानी और बढ़ जाती है, ठंडे पानी से बाल धोने से इस समस्या को कम किया जा सकता है।
इन सभी कारणों से बाल को ठंडे पानी से धोना अच्छा माना जाता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com