गर्मियों में दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसे सही चीजों के साथ मिलाकर पिया जाए, तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है। कुछ नेचुरल चीजों को दूध में मिलाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन अच्छा होता है। आइए जानें गर्मियों में दूध के साथ क्या मिलाकर पीना फायदेमंद होगा।
गर्मियों में दूध के साथ इलायची मिलाकर पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और डाइजेस्टिव सिस्टम भी स्ट्रांग होती है।
गुलाब की पंखुड़ियां या गुलाब जल को दूध में मिलाकर पीने से शरीर में फ्रेशनेस बनी रहती है और स्किन में निखार बढ़ता है।
सौंफ का पाउडर या सौंफ का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। दूध में सौंफ गर्मियों में मिलाकर पीने से आंखों की जलन भी दूर होती है।
गर्मियों में केसर वाला दूध पीने से शरीर में नमी बनी रहती है और स्किन ग्लोइंग होती है।
चीनी के बजाय गर्मियों में दूध के साथ मिश्री मिलाकर पीने से दूध हल्का और हेल्दी बनता है, जिससे गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलती है।
बादाम का पेस्ट या भीगे हुए बादाम का दूध गर्मियों में पीने से मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और शरीर को पोषण मिलता है।
आप भी खुद को ठंडा रखने के लिए गर्मियों में इन चीजों को मिलाकर पिएं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें