नाखून काटने का शुभ दिन कौन सा होता है?


By Ayushi Singh02, Mar 2025 09:08 PMnaidunia.com

अक्सर लोग किसी भी दिन नाखून काटने लगते हैं, जिसके कारण जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि नाखून काटने का शुभ दिन कौन सा होता है-

शुक्रवार के दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन नाखून काटना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोमवार और बुधवार को भी नाखून काटना चाहिए।

माना जाता है अशुभ

वहीं दूसरी ओर मंगलवार,गुरुवार, शनिवार और रविवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

होता है धन लाभ

कहा जाता है कि बुधवार के दिन नाखून काटने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न

शुक्रवार के दिन नाखून काटने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इससे जीवन में धन-दौलत में वृद्धि होती है। साथ ही, सुख-शांति बनी रहती है।

तमोगुण से मुक्ति

सोमवार के दिन नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

नाखून काटने का शुभ दिन यह होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ग्रह प्रवेश के दौरान तुलसी की पूजा क्यों होती है?