उंगलियों के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?


By Lakshita Negi25, Apr 2025 03:45 PMnaidunia.com

उंगलियों से हर रोज हम न जाने कितने काम करते हैं चाहे वो मोबाइल चलाना, टाइपिंग करना, लिखना, पकाना या कोई भी काम हो। ऐसे में उंगलियों में अकड़न, दर्द और कमजोरी होना बहुत आम होता है। लेकिन कुछ एक्सरसाइज से हम अपनी उंगलियों को हेल्दी रख सकते हैं। 

मुठ्ठी बंद और खोलना

हथेली को पूरा खोलें और फिर धीरे से उंगलियों को मुठ्ठी बनाकर बंद करें। कुछ सेकंड रुक कर फिर से खोलें। इस प्रेक्टिस से उंगलियों की ग्रिप और ताकत बढ़ती है।

टेबल टैप एक्सरसाइज

हाथों को किसी स्पाट जगह पर रखें और एक- एक उंगली को ऊपर नीचे टैप करें। इस एक्सरसाइज से उंगलियां एक्टिल होती है। 

अंगूठा-उंगली टच

अपने अंगूठे को एक-एक कर के सारी उंगलियों से धीरे-धीरे चट करें। इससे फाइन मोटर स्किल्स अच्छी होती है।

उंगली की स्ट्रेचिंग

हथेली को सीधा रखकर उंगलियों को जितना हो सके स्ट्रेच करें और फिर रिलैक्स करें। इससे खिंचाव बढ़ता है और जकड़न कम होती है।

रबर बैंड एक्सरसाइज

उंगलियों के चारों और रबर बैंड पहनकर उन्हें हल्के-हल्के फैलाएं। इस एक्सरसाइज से उंगलियों की मसल्स मजबूत होती है।

बॉल स्क्वीज

एक नरम गेंद को हाथ में लेकर दबाएं और छोड़ें, इससे ग्रिप स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद मिलती है और स्ट्रेस भी कम होता है।

इन आसान एक्सरसाइज को रोजाना 10 मिनट तक करें, इससे उंगलियों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

गर्मियों में Dry Scalp होने के 5 बड़े कारण