चांदी से बनी चीजों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता हैं। आइए जानते हैं चांदी को साफ करने के असरदार उपायों के बारे में।
फीके पड़ चुके चांदी के बर्तनों को चमकाने में टूथपेस्ट काफी कारगर माना जाता है। चांदी के बर्तनों को आप टूथपेस्ट से साफ करके नई चमक दे सकते है।
हैंड सैनिटाइजर का उपयोग हाथों के कीटाणुओं को साफ करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके अलावा आप इससे सिल्वर की चीजों को भी साफ कर सकते है।
डिटर्जेंट को गहरे बर्तन में गर्म पानी में डाल दें और चांदी की चीजों को इसमें कुछ समय के लिए डुबो दें। इसके पश्चात उन्हें बाहर निकालकर हल्के हाथ से ब्रश से साफ करके पानी से धो लें। ऐसा करने से चांदी चमकने लगेगी।
1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 लीटर पानी में डाल लें और चांदी से बनी चीजों को इस पानी में डाल दें। बाद में फॉयल पेपर से बर्तनों को रगड़ ले। जल्द ही चांदी की चीजें साफ हो जाएंगी।
नींबू सोडा के घोल में चांदी के गहनों और बर्तनों को कुछ घंटो के लिए भिगो दें। बाद में इसे बाहर निकालकर पोंछ लें।
चांदी की सफाई के लिए चांदी का पॉलिश भी आते है। यह पॉलिश अधिकतर दुकानों में उपलब्ध होता है। इसका उपयोग गाइडलाइन के साथ ही करना चाहिए।
बालों के लिए उपयोग करने वाला हेयर कंडीशनर भी चांदी की चीजों को साफ करने में भी किया जा सकता है। हेयर कंडीशनर आपकी चांदी की चीजों की चमक को वापस ला सकते हैं।