नाक में दर्द होने के क्या कारण हैं?


By Lakshita Negi28, Mar 2025 04:20 PMnaidunia.com

क्या आपको भी नाक के अंदर दर्द की दिक्कत होती है? यह दिक्कत बहुत आम हो सकती है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार यह हल्की जलन होती, तो कभी नाक में इंफेक्शन की दिक्कत भी हो सकती है। आइए जानें की नाक के अंदर दर्द होने का क्या कारण हो सकता है।

नाक में इंफेक्शन

बैक्टीरिया या वायरस के कारण नाक के अंदर इंफेक्शन हो सकता है। यह सर्दी-जुकाम और साइनस के कारण भी होता है। इससे नाक में सूजन और दर्द की दिक्कत हो सकती है।

फोड़ा या फुंसी से दर्द

कई बार नाक के अंदर बाल उखाड़ने या बार-बार हाथ लगाने से पिंपल बन सकता है। नाक के अंदर होने वाला ये दाना बेहद दर्दनाक हो सकता है और इसे हाथ लगाने पर दर्द बढ़ता है।

नाक में चोट से दर्द

नाक के अंदर नाखून या किसी नुकीली चीज से खरोंच लगने से दर्द की दिक्कत हो सकती है। कई बार अंदरूनी चोट से सूजन और रेडनेस भी हो सकती है।

नाक में एलर्जी और जलन

धूल-मिट्टी, धुआं और गंदी बदबू के कारण नाक में जलन और सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसी एलर्जी के कारण कई बार नाक में दर्द भी हो सकता है।

अधिक ड्राई नाक

अगर नाक के अंदर मॉइस्चर की कमी हो जाए तो स्किन फट सकती है, जिससे दर्द की दिक्कत होती है। यह दिक्कत ठंड और ड्राई मौसम में बढ़ सकती है।

नाक में खुजली से दर्द

जिन लोगों की नाक में बार-बार उंगली डालते हैं यो जोर से रगड़ते हैं, तो इससे नाक के अंदर की स्किन पर खराब असर हो सकता है और दर्द की दिक्कत भी हो सकती है।

नाक में दर्द से बचने के लिए नाक को साफ रखें, ज्यादा ड्राई होने से बचाएं और दर्द बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

गर्मियों में जूस क्यों पीना चाहिए?