तिलक लगाने का सही तरीका क्या है?


By Ayushi Singh31, Aug 2024 05:58 PMnaidunia.com

अक्सर पूजा-पाठ के दौरान लोगों को तिलक लगाया जाता है, जिसे लगाना शुभ माना जाता है। तिलक हमेशा चंदन या कुमकुम का लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि तिलक लगाने का सही तरीका क्या है-

हाथ को साफ करें

अगर किसी को तिलक लगाते हैं या भगवान को ही तिलक लगाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपने हाथ को पानी से साफ करें। तभी किसी को तिलक लगाएं।

कहां लगाएं

हमेशा तिलक को माथे के बीच में लगाना चाहिए। यह स्थान व्यक्ति की धार्मिक मान्यता और परंपरा के आधार पर बदल सकता है।

अंगूठे से लगाएं

हमेशा तिलक को अंगूठे या उंगली का प्रयोग किया जाता है। अंगूठे से पूरे माथे के मध्य में हल्के से लगाएं या फिर उंगली से लगाएं।

ध्यान से लगाएं

अक्सर लोग तिलक जल्दबाजी में लगाते हैं। तिलक को आराम से और ध्यानपूर्वक लगाएं। इसे बहुत अधिक दबाव के साथ न लगाएं।

न सोएं

अक्सर लोग तिलक लगाने के बाद सोने लगते हैं, जो की करना गलत है। तिलक लगाने के बाद 3 घंटे तक नहीं सोना चाहिए।

किस दिशा में लगाएं

किसी भी व्यक्ति को तिलक पूर्व दिशा की ओर खड़ा करके लगाना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस तरीके से तिलक लगा सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पूजा करते समय रोंगटे क्यों खड़े होते हैं?