जब कभी मौसम विभाग अलर्ट करता हैं, तो रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का ज्रिक होता है। मानसून की शुरुआत भारत में हो चुकी है। इस दौरान भी मौसम विभाग बताता है कि कहां-कहां रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट है।
आईएमडी अलर्ट नागरिकों को मौसम के खराब होने पर पहले ही चेतावनी देता है। इसको तीन अलर्ट में बाटा गया है।
कई बार मौसम खराब होने पर समाचार में आपने रेड अलर्ट शब्द सुना होगा। जब भारी नुकसान का अनुमान होता हैं, तो विभाग रेड अलर्ट जारी करता है। रेड अलर्ट का मतलब बारिश में बाढ़, तूफान और गर्मियों में हीट वेव होता है।
ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग तब जारी करता है जब मौसम खराब स्थिति में दस्तक दे चुका होता है। इस दौरान सावधानियां बरतने और घर में सुरक्षित रहने को कहा जाता है।
येलो अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा ही लोगों के लिए जारी किया जाता है। इसका अर्थ होता हैं कि मौसम ज्यादा खराब नहीं है, लेकिन कभी भी खराब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
आईएमडी अलर्ट को आप भारत मौसम विज्ञान विभाग पर देख सकते हैं। साथ ही, टीवी, अखबार और डिजिटल मीडिया से भी जानकारी ले सकते हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वार जब भी अलर्ट जारी होता है, तो सावधानियां बरतनी चाहिए। साथ ही, घर में मेडिकल किट रखनी चाहिए।