लिवर की सूजन कम करेंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें


By Shivansh Shekhar09, Oct 2023 09:00 PMnaidunia.com

लिवर में सूजन

डेली के खाने-पीने में गड़बड़ी के कारण न केवल हार्ट की समस्या बल्कि लिवर में सूजन का भी खतरा बढ़ जाता है।

कई बीमारियां

एक्सपर्ट के अनुसार, लिवर में सूजन के चलते मोटापा, डायबिटीज टाइप 2, और हाई बीपी की समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है।

इसके घरेलू उपाय

ऐसे में अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें, साथ ही आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं।

सेब का सिरका

लिवर की सूजन को कम करने के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद हो सकता है। एप्पल साइडर विनेगर आपके लिवर को डिटॉक्सिफाई करते हैं।

सूजन कम

जब डिटॉक्सिफाई होता है तो उसमें से टॉक्सिंस निकलते हैं। रोजाना आप 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी लें।

सूजन कम

जब डिटॉक्सिफाई होता है तो उसमें से टॉक्सिंस निकलते हैं। रोजाना आप 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी लें।

नींबू

विटामिन सी का पावर हाउस नींबू को कहा जाता है। यह लिवर के सूजन को कम करने में काफी मददगार है। नींबू लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकता है।

हल्दी

हल्दी एक एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल तत्व होते हैं। हल्दी में पर्याप्त मात्रा में बायोएक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन होता है, जो सूजन को कम करता है।

ग्रीन टी

फैटी लिवर हो या सूजन, ग्रीन टी इन दोनों ही समस्याओं में फायदेमंद होता है। आप कैटेचिन से भरपूर ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केवल 1 चीकू इन 5 समस्याओं का है काल