मुंह की गंदी बदबू से हैं परेशान, इन आसान उपायों से पाएं छुटकारा


By Ritesh Mishra27, Jan 2025 08:30 AMnaidunia.com

कई लोगों को मुंह से गंदी बदबू आने की समस्या होती है। इस परेशानी से सामने वाले के साथ-साथ वो खुद भी परेशान होते हैं।

मुंह से बदबू आने का कारण

मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें दांतों को ठीक से साफ़ न करना, दांतों में कैविटी लगना, दांतों में खाने का फंसना और पायरिया शामिल है। आज हम इस लेख में आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय बताएंगे।

मुंह की बदबू से निजात के लिए छुईमुई

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने में छुईमुई की पत्तियां आपके काम आ सकती है। इसके लिए आप इसके पत्तों को चबाकर या काढ़ा के रूप में सेवन कर सकते हैं।

बदबू से निजात के लिए ब्रश और फ्लॉस

मुंह की गंदी बदबू से छुटकारा पाने के लिए फ्लॉस का यूज कर दांतों के बीच में फंसे भोजन के कणों को साफ करें। इस दौरान जीभ की सफाई करना न भूले।

मुंह की बदबू का इलाज पर्याप्त पानी

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे लार का उत्पादन सही बना रहता है, जिससे बदबू से छुटकारा मिलता है।

मुंह की बदबू के लिए लौंग और इलायची

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग, इलायची या सौंफ को चबा सकते हैं। इससे मुंह फ्रेश रहता है।

मुंह को ताजा रखने का तरीका

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको ग्रीन टी, पुदीने की चाय, या दालचीनी की चाय पीनी चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुंह को ताजा रखते हैं।

माउथवॉश का इस्तेमाल

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करें। इसके लिए एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश का उपयोग करें। आप घर पर गुनगुने पानी में पुदीने की पत्तियां उबालकर नैचुरल माउथवॉश बना सकते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com

5 कॉफी फेस मास्क, दमकती त्वचा के लिए फायदेमंद