किडनी खराब होने पर शरीर में दिखने वाले 8 संकेत


By Himadri Singh Hada12, Sep 2025 03:20 PMnaidunia.com

किडनी शरीर का बेहद अहम हिस्सा है, जो खून से गंदगी और अतिरिक्त पानी बाहर निकालती है। लेकिन जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में कई समस्याएं दिखने लगती हैं जिन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।

बार-बार पेशाब जाना

अगर बार-बार पेशाब जाने की समस्या हो या बिल्कुल कम पेशाब आए, तो ये किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। पेशाब का रंग भी गहरा हो जाए या उसमें झाग बनने लगे, तो सावधान रहना चाहिए।

शरीर में सूजन होना

शरीर में बार-बार सूजन आना भी किडनी खराब होने का एक आम लक्षण है। खासकर सुबह उठने पर आंखों के नीचे, पैरों या टखनों में सूजन होना किडनी की खराबी की ओर इशारा करता है।

थकान और कमजोरी महसूस होना

थकान और कमजोरी जल्दी महसूस होना किडनी के बिगड़ने का लक्षण हो सकता है। जब किडनी खून को सही से साफ नहीं करती, तो शरीर में टॉक्सिन बढ़ते हैं जिससे ऊर्जा कम हो जाती है।

पेट संबंधी दिक्कतें

अगर भूख कम लगे, बार-बार जी मिचलाए या उल्टी आए, तो ये भी किडनी की समस्या का लक्षण हो सकता है। शरीर में वेस्ट जमा होने से पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

सांस लेने में तकलीफ होना

सांस लेने में तकलीफ या सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना भी किडनी के खराब होने की ओर इशारा करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में पानी जमा होने लगता है और खून में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

नींद की कमी

नींद ठीक से न आना या बेचैनी महसूस होना भी किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों में से एक है। खून में गंदगी जमा होने से दिमाग और शरीर दोनों पर असर पड़ता है।

वजन कम होना

अचानक वजन कम होना या शरीर बहुत ज्यादा कमजोर लगना भी किडनी प्रॉब्लम का लक्षण है। जब किडनी शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकालती तो शरीर की सेहत तेजी से बिगड़ने लगती है।

अगर आपको इन लक्षणों में से कोई भी लंबे समय तक महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराएं। समय रहते इलाज न करने पर किडनी डैमेज बढ़ सकता है।

हाई बीपी वालों के लिए जहर हैं ये 5 फूड्स