मनी प्लांट से क्या नुकसान है?


By Ayushi Singh28, Jun 2024 05:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे को घर में लगाना शुभ होता है और कुछ के कारण वास्तुदोष आता है। इस पौधे के कारण घर में पैसों की कमी आ सकती है। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट से क्या नुकसान हो सकता है-

मनी प्लांट सूखा ना हो

वास्तु शास्त्र के अनुसार , घर में लगा मनी प्लांट का पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए। अगर पौधा अगर सूख गया है या पत्ते सूख गए हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें या पौधा बदल लें।

घर के बाहर लगाना

इस पौधे को घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और धन की हानि भी होती है।

दान में न दें मनी प्‍लांट

किसी को दान में नहीं देना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि दूसरे के घर चली जाएगी और ऐसा करने से इस पौधे का पूरा फायदा नहीं मिलता है।

बेल का जमीन छुना

अगर मनी प्लांट की बेल जमीन छू रही है, तो इससे नुकसान घर में दरिद्रता आती है। साथ ही, परिवर की बरकत भी रुक जाती है।

इस दिशा में ना रखें

मनी प्लांट को कभी घर की पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए, ऐसा करना शुभ नहीं होता है। वहां आर्थिक संकट आ सकते हैं।

इस दिन पानी ना दें

मनी प्लांट के पौधे में रविवार के दिन पानी नहीं डालना चाहिए। पानी देते समय हमेशा एक चम्मच दूध मिला दें।

रिश्तों में खटास आना

घर के पश्चिम और पूर्व में मनी प्लांट लगाने से मानसिक परेशानी देने के साथ रिश्ते में खटास आती है।

इन वजहों से मनी प्लांट से नुकसान हो सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

तुलसी में अक्षत अर्पित करने से क्यों बनते हैं अमीर?