वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम


By Prakhar Pandey24, Jul 2023 12:40 PMnaidunia.com

इंग्लैंड

इंग्लैंड ने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ किसी पारी में सबसे अधिक 498 रन का बड़ा स्कोर बनाया था।

श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम ने 4 जुलाई 2006 को नीदरलैंड के खिलाफ ही खेले गए मुकाबले में 443 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 18 जनवरी 2015 को 2 विकेट खोकर 439 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 मार्च 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 434 रन बनाए थे।

भारत

भारत ने वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर 418 रन किया था। यह कारनामा टीम इंडिया ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किया।

ज़िम्बाब्वे

26 जून 2023 को ज़िम्बाब्वे ने यूएसए के खिलाफ 6 विकेट खोकर 408 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 मैच में यह रिकॉर्ड बना।

न्यूजीलैंड

टीम न्यूजीलैंड के नाम भी बड़ा स्कोर दर्ज है, जो 1 जुलाई 2008 को आयरलैंड के सामने 402 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया था।

पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम ने भी 20 जुलाई 2018 को ज़िम्बाब्वे के सामने 1 विकेट खोकर 399 रन बनाए थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मिताली राज की खूबसूरत फोटोज