काशी विश्वनाथ मंदिर का महत्व क्या है?


By Ayushi Singh20, Jul 2024 05:40 PMnaidunia.com

काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। यह वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस मंदिर में दर्शन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि काशी विश्वनाथ मंदिर का महत्व क्या है-

प्राप्त होता है मोक्ष

ऐसा कहा जाता है कि अगर इंसान एक बार इस मंदिर के दर्शन और पवित्र गंगा में स्नान कर ले तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, मनोकामना भी पूरी होती है।

बसी हुई है त्रिशूल की नोक पर

ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती की बात मानकर भगवान शिव उन्हें काशी ले आए और तब से यहीं बस गए। भगवान शिव की यह नगरी उनके त्रिशूल की नोक पर बसी हुई है।

माना जाता है पवित्र

काशी विश्वनाथ मंदिर को हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है और इसके दर्शन करने से जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।

भैरव के दर्शन

ऐसा कहा जाता है कि काशी विश्वनाथ में दर्शन से पहले भैरव के दर्शन करना जरूरी होता है तभी दर्शन का पूरा माना जाता है और सारी इचछाएं भी पूरी होती है।

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक

काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है ये शिव के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। यहां पर दर्शन करने से पापों से छुटकारा मिलता है और मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

जरूरी है गंगा जी में स्नान करना

ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से पहले गंगा जी में स्नान करना जरूरी होता है, तभी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ये काशी विश्वनाथ मंदिर का महत्व है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इन पक्षियों को देखने से खुल जाते हैं भाग्य