घर के लिए सबसे भाग्यशाली पौधा कौन सा है?


By Ayushi Singh20, Apr 2025 06:57 AMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए कई पौधे को लगाते हैं, जिससे कई लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि घर के लिए सबसे भाग्यशाली पौधा कौन सा है-

तुलसी का पौधा

माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है और इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है और इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अशोक का पेड़

घर के अंदर अशोक का पेड़ होना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे वास्तु दोष दूर होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा लगाना शुभ होता है। इस पौधे में शिव जी और शनिदेव का वास होता है। इस पौधे को लगाने से सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।

चमेली का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर में चमेली का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है और इससे परिवार के सदस्यों में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

नारियल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नारियल का पेड़ लगाना उत्तम माना जाता है और इससे जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

घर के लिए सबसे भाग्यशाली पौधा यह है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

लहसुन से टोटका कैसे होता है?