सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर तिल होना विशेष माना जाता है। ऐसे में अगर आपके नाभि के पास तिल है, तो इसका क्या मतलब हो सकता है। आइए जानते हैं, इस लेख में-
जिन लोगों के नाभि के पास तिल होता है, उन्हें जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
माना जाता है कि अगर आपके नाभि के पास तिल है, तो यह जीवन में मजबूत आर्थिक स्थिति होने की ओर इशारा करता है।
ऐसे लोग स्वभाव से दयालु माने जाते हैं और लोगों से साथ बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं। इसलिए, लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित होते हैं।
नाभि पर तिल होना संकेत करता है कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल और सुखमय होगा। साथ ही, आपके घर में सुख शांति भी बनी रहेगी।
माना जाता है कि जिन लोगों के नाभि पर तिल होता है, वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। इन्हें आमतौर पर स्वादिष्ट भोजन पसंद होता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के नाभि पर तिल होना शुभ माना जाता है। साथ ही, इससे जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com