तुलसी के पौधे को कितने बजे पानी देना चाहिए?


By Arbaaj20, Jan 2024 12:08 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए सबसे शुभ और फलदायी पौधा तुलसी का होता है। इसलिए उसको घर में अधिक लगाया जाता है।

तुलसी को जल

तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए इस पौधे को जल देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उस घर में वास करती है।

कब देना चाहिए जल

किसी भी काम को जब सही समय पर किया जाता है तभी उसका फल भी मिलता है इसी तरह तुलसी को भी सही समय पर जल देना चाहिए।

सूर्योदय के बाद

तुलसी के पौधे को रविवार के दिन छोड़कर रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। सूर्योदय से लेकर उसके 2-3 घंटे बाद तक जल देना शुभ होता है।

सर्वोत्तम समय

तुलसी के पौधे को जल देने के लिए यह समय सर्वोत्तम और फलदायी माना जाता है इसलिए इसी समय में जल देने की कोशिश करें।

अधिक न चढ़ाएं जल

तुलसी के पौधे को अधिक मात्रा में भूलकर भी जल नहीं अर्पित करना चाहिए क्योंकि ज्यादा जल से तुलसी का पौधा मर सकता है।

रविवार को क्यों न दें जल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी निर्जला व्रत रखती है इसलिए उस दिन जल नहीं चढ़ाया जाता है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लौंग और कपूर इस समय एक साथ जलाएं, घर में आएगी बरकत