सफेद दाग होना एक त्वचा संबंधी बीमारी है, जिसे विटिलिगो कहते हैं। आइए जानते हैं, विटिलिगो क्यों होता है-
त्वचा पर सफेद दाग ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण हो सकता है। इसमें शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है।
विटिलिगो एक त्वचा से जुड़ा हुआ रोग है। यह रोग होने पर त्वचा के कई हिस्सों पर सफेद दाग होने लगते हैं। ऐसा मेलेनिन कोशिकाओं के नष्ट होने के कारण होता है।
अगर आपको कभी गहरी चोट या त्वचा से जुड़ा संक्रमण हुआ है, तो आपके शरीर पर सफेद दागों की समस्या हो सकती है।
अगर आपके परिवार में पहले से किसी को विटिलिगो की समस्या रही है, तो ऐसे में आपको यह समस्या हो सकती है।
अगर आप त्चचा पर लंबे समय से केमिकल युक्त चीजें इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको त्वचा पर सफेद दाग या विटिलिगो की समस्या हो सकती है।
अगर आप विटिलिगो या त्वचा पर सफेद दाग की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com