वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इन नियमों में किचन संबंधी कुछ नियम भी बताए गए हैं। किचन हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में इससे जुड़े नियमों के बारे में बताएंगे।
वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व है, ऐसे में चूल्हा रखने की दिशा भी बताई गई है। किचन में चूल्हा रखने की सही दिशा आग्नेय कोण मानी गई है।
आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा, इस दिशा में चूल्हा रखना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा में चूल्हा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूलकर भी चूल्हा नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में चूल्हा रखने से घर के लोगों के बीच कलह बढ़ती है।
गलत दिशा में चूल्हा रखने से आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।
वहीं, अगर नया चूल्हा खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके लिए गुरुवार का दिन बहुत शुभ है। इस दिन चूल्हा खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
चूल्हे से जुड़े इन वास्तु टिप्स का पालन करने से घर में खुशहाली आती है। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com