सोना-चांदी रखने का सही स्थान क्या है? जानें


By Prakhar Pandey09, Jun 2024 05:02 PMnaidunia.com

सोना-चांदी का महत्व

भारत देश में सोना-चांदी का बहुत महत्व है। यहां पर लगभग सभी के पास सोने और चांदी के गहने होते हैं। घर में सोना-चांदी रखने से बरकत आती है और शुभ भी माना जाता है।

सोना-चांदी रखने के नियम

हालांकि सोना-चांदी रखने के कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में सोना-चांदी रखते समय इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

इस दिशा में रखें

वास्तु के मुताबिक, सोना रखने की सबसे सही दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी गई है। इस दिशा में सोना रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

उत्तर-पश्चिम में न रखें गहने

वहीं, उत्तर-पश्चिम दिशा में गहने नहीं रखने चाहिए। इस दिशा में गहने रखने से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

दीवार से सटाकर न रखें तिजोरी

गहने किसी लॉकर में रख रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे किसी दीवार से सटाकर न रखें। वहीं, अगर लोहे की तिजोरी है तो उसमें लकड़ी का टुकड़ा जरूर रखें।

तिजोरी में रखें फाउंटेन

वहीं, सोना-चांदी वाली तिजोरी में फाउंटेन रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

किस दिन खरीदें सोना-चांदी

सोना-चांदी खरीदने के लिए भी कुछ दिन बेहद शुभ माने गए हैं। अगर सोना-चांदी खरीदना चाह रहे हैं तो रविवार, सोमवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन बहुत शुभ माने गए हैं।

लॉकर रूम हो साफ

वहीं, अगर लॉकर रूम में सोना-चांदी रख रहे हैं तो इसके लिए लॉकर रूम साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी है। साथ ही, लॉकर रूम में शीशा भी लगा होना चाहिए।

सोना-चांदी रखने के लिए इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

श्रीरामचरितमानस का पाठ करते समय इन नियमों का करें पालन