शाम में पूजा करने का सही समय क्या है?


By Prakhar Pandey04, Jun 2024 02:26 PMnaidunia.com

पूजा पाठ के नियम

लगभग सभी लोग पूजा पाठ तो करते ही हैं, हालांकि पूजा करते समय नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है नहीं तो शुभ फल नहीं प्राप्त होते हैं।

शाम में पूजा

अधिकतर लोगों के यहां सुबह और शाम में पूजा की जाती है, ऐसे में शाम की पूजा करने का सही समय क्या है? इसके बारे में बताएंगे।

क्या है सही समय

शाम में पूजा करने का सही समय सूर्यास्त से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद का माना गया है। इस समय में पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मिलते हैं पुण्य फल

पूजा पाठ सही समय पर करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूजा के पुण्यफल प्राप्त होते हैं।

रात में नहीं करनी चाहिए पूजा

वहीं रात के समय पूजा नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से देवगण नाराज होते हैं और आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शंख व घंटी बजाने से बचें

वैसे पूजा में शंख और घंटी बजाना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन शाम में पूजा के समय इन्हें नहीं बजाना चाहिए।

देवी-देवता करते हैं विश्राम

दरअसल शाम के समय देवी-देवता विश्राम करते हैं, ऐसे में घंटी और शंख बजाने से उनके विश्राम में बाधा आ सकती है।

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पुराने कपड़ों से घर में पोछा क्यों नहीं लगाना चाहिए?