अगर आप चाहते हैं कि आपके मेहनत की कमाई में खूब बरकत हो, तो घर में पैसे सही तरीके से रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में पैसा रखने का सही तरीका क्या है?
धन में बढ़ोतरी और बरकत के लिए घर में वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। कुछ नियमों का पालन करने से धन में बरकत होती है।
घर में पैसा सही दिशा में रखना चाहिए वरना मेहनत की कमाई कब और कहां खर्च हो जाएगी इसका पता नहीं लगा पाता है।
जब भी आप घर में पैसे रखने की सोचे, तो उन्हें उत्तर दिशा में ही रखें। उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है, जिससे आपके पैसों में बरकत होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता यानी भगवान कुबेर देव से मानी जाती है। इसलिए, घर में पैसा उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
अगर आपके घर में तिजोरी हैं, तो उसमें पैसा रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तिजोरी दक्षिण दिशा में न हो।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।