सास-बहू का रिश्ता बड़ा नाजुक बंधन का होता है। इसमें जरा-सी लापरवाही पूरे रिश्ते को खराब कर सकती है।
बहू अपनी सास को मां कहकर बुला सकती है, लेकिन उन्हें पूरी तरह से अपनी मां नहीं मान सकती हैं।
कई बार सास को छोटी से छोटी बातों का बुरा लग सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिन्हें ध्यान में रखकर आप भी अपनी सास को खुश रख सकती हैं।
कई बार कुछ बहुएं अपने पति की आदत के लिए अपनी सास को जिम्मेदार ठहराती है, ऐसा करने से बचना चाहिए।
कई बार बहुएं अपनी पति के साथ हो रही लड़ाइयों का जिम्मेदार अपनी सास को मान लेती है और उन से झगड़ा कर बैठती है। ऐसा नहीं करना चाहिए।
अगर कोई सास अपनी बहू को किसी गलत बात पर टोकती है,तो उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। ऐसा न करने से कलेश हो सकता है।
सास को कभी ये न बोले की आपको आपके बेटे के बारे में कुछ नहीं पता, मैं उन्हें बेहतर जानती हूं। इस बात का किसी भी मां को बूरा लग सकता है।
अगर आपके बच्चे हैं, तो बच्चों के बारे में अपनी सास की सही शिक्षाओं पर ध्यान दें। उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं बच्चों को अकेले संभाल सकती हूँ। इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com