मलाइका अपने फैंस के साथ ब्यूटी, डाइट और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कई बार अपने फिट रहने का राज अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
मलाइका का मानना है कि फिटनेस का संबंध डाइट और एक्सरसाइज से है। अगर आप रोजाना संतुलित आहार लेते हैं और एक्सरसाइज करते हैं, तो आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं।
मलाइका अपनी डाइट पर काफी ध्यान देती हैं। फिटनेस के मामले में मलाइका टॉप पर हैं। आइए जानते हैं कि उनका फिटनेस रूटीन क्या है।
मलाइका 7:30 में डिनर कर लेती हैं। इसके बाद वह तकरीबन 16 घंटे तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान में लंबे समय तक भूखे रहकर मील स्किप किया जाता है।
16 से 18 घंटे के उपवास के बाद मलाइका फर्स्ट मील लेती हैं। मलाइका रोजाना सुबह में खाली पेट अपना वजन मापती हैं। इससे उन्हें वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
मलाइका दिन की शुरुआत इम्युनिटी वाटर से करती हैं। इसके लिए कप गुनगुने गर्म पानी में अदरक और नींबू रस मिलाकर सेवन करती हैं। इसके बाद फास्टिंग को सूखे मेवे का सेवन कर तोड़ती हैं।
सूखे मेवे में अखरोट जरूर शामिल करती हैं। इसके बाद योग और एक्सरसाइज करते हैं। योग खत्म होने के बाद नाश्ते में एवोकाडो, टोस्ट, ग्रीन स्मूदी, बेक्ड अंडे, शकरकंद और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं।
मलाइका कभी लंच स्किप नहीं करती हैं। वहीं, लंच में कोई कोताही नहीं बरतती हैं। लंच में वे कार्ब्स और गुड फैट्स रिच फूड चीजों का सेवन करती हैं।
मलाइका रात का खाना, सोने से 3 घंटे पहले कर लेती हैं। वहीं, वे डिनर में मीट, अंडे और दाल खाना पसंद करती हैं।