हिंदू धर्म में विवाह की रस्में सप्ताहभर चलती है, जिसमें से हल्दी की रस्म काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शादी में हल्दी लगाने का क्या महत्व है-
किसी भी शुभ काम शुरू करने से पहले भगवान विष्णु को हल्दी अर्पित किया जाता है। इसलिए शादी से पहले दूल्हा-दूल्हन को हल्दी लगाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी सौभाग्य का प्रतीक है और इसका भगवान विष्णु की पूजन में विशेष महत्व है।
दूल्हा-दूल्हन के नए वैवाहिक जीवन और भविष्य की कामना के लिए हल्दी लगाया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि हल्दी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे रिश्तों में खुशियां बनी रहती है।
शादी से पहले दूल्हा-दूल्हन को हल्दी लगाने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और खुशी-खुशी बीतता है।
हिंदू धर्म में पीला रंग को शुभ माना जाता है और दूल्हा-दूल्हन को हल्दी लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
शादी में हल्दी लगाने का यह महत्व है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM