वास्तु दोष लगने पर घटती हैं ये घटनाएं


By Shivansh Shekhar05, May 2024 08:23 AMnaidunia.com

वास्तु का महत्व

घरों में वास्तु शास्त्र के द्वारा कई सारे नियम कानून बनाए गए हैं जिसका पालन करना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, जाने अनजाने में गलतियां भी हो जाती हैं।

वास्तु दोष से हानि

यदि घर में किसी चीज को लेकर वास्तु दोष लग जाए तो इसका सीधा असर निजी जीवन पर पड़ने लगता है और धन की हानि होती है।

क्या हैं इसके संकेत?

आम लोग वास्तु दोष का पता सही तरीके से नहीं लगा पाते हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि वास्तु दोष के क्या संकेत होते हैं?

आर्थिक हानि होना

आपका व्यापार सही तरीके से चल रहा है और अचानक से धन की हानि हो जाती है, घर में पैसे नहीं टिक रहे हैं तो समझ लीजिए वास्तु दोष लगा हुआ है।

लड़ाई-झगड़े

घर में गृह क्लेश होना, परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद रहना वास्तु दोष का मुख्य लक्षण होता है। यह आपके घर में काफी हानि पहुंचाता है।

स्वास्थ संबंधी हानि

यदि आपके घर में कोई व्यक्ति लगातार बीमार चल रहा है तो समझ लीजिए कि आपके यहां वास्तु दोष का साया पड़ रहा है। यह काफी नुकसान कर सकता है।

बना काम बिगड़ जाना

यदि आप कोई काम को करने की सोच रहे हैं और अंत में जाकर वह बिगड़ जाता है तो समझ लीजिए कि आपके घर में वास्तु दोष हो गया है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में न लगाएं ये पौधे, चला जाएगा सारा धन