पूजा पाठ में लौंग और कपूर का उपयोग काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे ज्योतिष शास्त्र में कपूर और लौंग के घर में होने से धन धान्य की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष शास्त्र में घर में नकारात्मक दूर करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। इनमें लौंग और कपूर के उपाय भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इसका उपयोग कैसे करें?
सुबह की पूजा में लौंग डालकर आरती करने से शुभ फल मिलते हैं। वहीं इससे पूरे घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। शान के समय इसे जलाने से आरोग्य बल मिलता है।
घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो गई है तो शाम के समय में लौंग जलाने से भी फायदा हो सकता है। लौंग की 7 से कोई 8 कलियां जलाकर घर में धुआं फैला दें।
शिवलिंग पर लगातार 40 दिन लौंग चढ़ाने से आपके सारे पाप खत्म हो जाएंगे। काम बिगड़ने से बचाने के लिए पान के पत्ते में लौंग इलायची और सुपारी लपेटकर गणेश जी को अर्पित करें।
लौंग और कपूर को हमेशा पूजा के बाद जलाना शुभ माना जाता है। सुबह घी का दीपक जलाना चाहिए। कपूर के साथ लौंग जलाने का समय शाम सही है।
परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को हनुमान मंदिर में पांच लौंग को कपूर के साथ जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानियां जल्द खत्म होंगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।