थायराइड होने से शरीर में क्या समस्याएं होती हैं?


By Sahil08, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

थायराइड की समस्या

खराब लाइफस्टाइल और बैठने की गलत तरीके की वजह से ज्यादातर लोग थायराइड की समस्या का सामना कर रहे हैं। थायराइड की वजह से शरीर में कई अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं।

शरीर में क्या समस्याएं होती हैं?

बॉडी में थायराइड की समस्या होने पर हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इसके अलावा, कमजोरी और थकान जैसे कई लक्षण शरीर में नजर आते हैं।

शरीर के कई हिस्सों में दर्द होना

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि थायराइड का दर्द केवल गर्दन में ही नहीं होता है। इसकी वजह से शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने लगता है।

गर्दन में होता है दर्द

थायराइड की समस्या का सीधा असर गर्दन पर पड़ता है। इस बीमारी का सामना करने वालों को गर्दन में असहनीय दर्द होने लगता है।

कान और जबड़े में दर्द

थायराइड के मरीजों के कान और जबड़े में भी दर्द होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस संकेत को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पैरों में दर्द

थायराइड की समस्या बढ़ने पर पैरों और तलवों में भी दर्द महसूस होने लगता है। बता दें कि थायराइड के मरीजों को ज्यादा चलने में भी परेशानी होने लगती है।

पाचन तंत्र होता है कमजोर

थायराइड के मरीजों को पेट से जुड़ी समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है। दरअसल, थायराइड असंतुलित होने पर पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।

सांस लेने में दिक्कत

थायराइड के मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, कई अन्य समस्याओं से भी थायराइड के मरीज परेशान रहते हैं।

थायराइड की समस्या का सामना करने वालों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेफड़े दमदार हैं या नहीं? ऐसे लगाएं पता