हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार के दिन मनाई जाएगी और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने का महत्व है। आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती के दिन शाम को कैसा दीपक जलाएं-
हनुमान जयंती के दिन शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है और इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
हनुमान जयंती के दिन कलावे का दीया जलाना लाभकारी माना जाता है, क्योंकि कलावे का रंग लाल होता है।
कलावे की बत्ती बनाकर दीपक जलाया जाता है। ऐसा करने से हनुमान जी तक आपकी प्रार्थना को सीधा पहुंचा देती है।
हनुमान जयंती के दिन शाम के समय प्रदोष काल में दीपक जलाना अच्छा माना जाता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।
दीपक जलाते समय सरसों के तेल या चमेली के तेल का प्रयोग कर सकते हैं, क्योंकि दोनो ही तेल हनुमान जी को प्रिय है।
दीपक को हमेशा पूर्व दिशा की ओर जलाना चाहिए और दीपक की लौ दक्षिण दिशा में नहीं होनी चाहिए।
हनुमान जयंती के दिन शाम को ऐसे दीपक जलाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM