धोनी की ये खासियत बनाती हैं उन्हें औरों से अलग


By Prakhar Pandey24, May 2023 01:10 PMnaidunia.com

क्रिकेट

क्रिकेट फैंस के लिए धोनी सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि इमोशन बन चुका हैं। आइए जानते हैं एमएस धोनी की ऐसी कई खासियत के बारे में जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती हैं।

एमएस धोनी

20 साल से अधिक क्रिकेट खेल चुके एमएस धोनी को उनकी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं।

फैन बेस

एमएस का फैन बेस काफी तगड़ा हैं। आईपीएल में धोनी की एक झलक देखने के लिए हर स्टेडियम खचाखच भरा रहता हैं।

खासियत

मैच के दौरान कठिन परिस्थितियों में अक्सर टीम लीडर अपनी परिपक्वता खो देते हैं। लेकिन धोनी कठिन परिस्थिति में भी अपनी शानदार गेम प्लानिंग और मास्टर स्ट्रेटजी से सामने वाली टीम के पसीने छुड़ा देते हैं।

मिस्टर कूल

धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता हैं जिसकी वजह हर मैच में उनका सेम टेम्परामेंट हैं। धोनी बड़े से बड़े मैचों में विकट परिस्थितियों में भी अपनी सादगी से मैच को जीताने में निपुण हैं।

निकनेम

एमएस धोनी को फैंस कई निकनेम से बुलाते हैं। धोनी को लोग माही, थाला, एमएसडी और कैप्टन कूल के नाम से जानते हैं।

फिटनेस

41 वर्षीय धोनी अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। आज भी स्टंप्स के पीछे धोनी से तेज स्टंपिंग करने वाला विकेटकीपर भारत में नहीं हुआ हैं।

बेस्ट फिनिशर

धोनी को पूरे विश्व में सबसे बेहतरीन फिनिशर माना जाता हैं। धोनी अक्सर सातवें पायदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं और मैच खत्म करके ही जाते हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विराट कोहली से शुभमन गिल तक, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज