हिंदू धर्म में भगवान शनि देव को काफी प्रिय माना जाता है। शनि देव को शनिवार का दिन समर्पित है।
भगवान शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनि देव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार सभी को उचित फल देते है।
शनि देव काफी जल्द ही क्रोध हो जाते है, इसलिए ऐसे कामों को करने से परहेज करना चाहिए जिन कार्यों से शनि देव को क्रोध होता है।
जिन लोगों के घर के बाथरूम बेहद ही गंदे होते है शनि देव उन लोगों से काफी क्रोधित रहते है।
अगर आप उन व्यक्तियों में से है जो अपने से बड़ों की इज्जत नही करते तो शनि देव आप से जरूर नाराज हो सकते है।
शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है, इसलिए शनिवार के दिन भूलकर भी किसी भी लोहे के सामान को नहीं खरीदना चाहिए।
अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो सड़कों पर चलते है तो जूते-चप्पलों को घसीटकर चलते है। ऐसा करने से शनि देव काफी क्रोधित होते है।