वास्तु शास्त्र का संबंध जीवन से जुड़ा होता है। इसमें सही दिशा के साथ ही सही समय के बारे में भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के समय कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप कुछ कामों को करते है, तो आपको बुरे परिणाम मिल सकते है। आइए जानते हैं किन कामों की मनाही है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब सूर्यास्त का समय हो रहा हो, तो भूलकर भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय किसी न पैसे देने चाहिए और नहीं किसी से पैसे लेने चाहिए। दोनों ही चीजों की मनाही है।
तुलसी के पौधे को जल देना शुभ माना जाता है, लेकिन सूर्यास्त के समय तुलसी को जल देने से व्यक्ति आर्थिक तंगी का शिकार हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय झाड़ू भी नहीं लगाना चाहिए। सूर्यास्त के समय झाड़ू लगाने से धन की देवी नाराज होती हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
सूर्यास्त के समय इन कामों को नहीं करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ