हनुमान जंयती के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में इस दिन ये 5 काम करने से बचना चाहिए।
माना जाता है कि इस दिन किसी भी व्यक्ति के ऊपर गुस्सा और अहंकार करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।
हनुमान जयंती के दिन सात्विक आहार का सेवन करना सही माना जाता है। ऐसे में अगर इस दिन मांस का सेवन करते हैं, तो पाप के भागीदार बन सकते हैं।
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर पूजा के दौरान किसी तरह की गलती करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान देवता नराज हो सकते हैं।
मान्यता है कि इस दिन किसी भी व्यक्ति को झूठ बोलने और बड़ों का अपमान करने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
हनुमान जयंती के अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना शुभ होता है। ऐसे में अगर आप इस दिन यह काम नहीं करते हैं, तो प्रभु हनुमान नराज हो सकते हैं।
अगर आप हनुमान जयंती के दिन ये 5 काम करते हैं, तो इससे आपके जीवन में परेशानी आ सकती है। इसलिए, इन कामों को करने से बचना चाहिए।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com