धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। दान करने से व्यक्ति को इसका पुण्य भी मिलता है।
दान करना तो शुभ होता है, लेकिन शास्त्रों में कुछ चीजों के दान से माना किया गया है। कुछ चीजों को दान करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मान्यताओं के अनुसार भूलकर भी फटे हुए धार्मिक ग्रंथों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार प्लास्टिक से बनी चीजों को भी दान में नहीं देना चाहिए। प्लास्टिक से बनी चीजों का दान करने से व्यापार पर बुरा असर पड़ता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खराब तेल का दान करना भी ठीक नहीं माना जाता है, क्योंकि ऐसा करने से शनि का बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
भूलकर भी नुकीली चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजों का दान करना शास्त्रों में माना किया गया है।
मान्यताओं के मुताबिक बासी भोजन को भी दान नहीं करना चाहिए। अगर दान करना है, तो ताजे भोजन का करें।
धन की देवी मां लक्ष्मी का झाड़ू में वास होता है, इसलिए झाड़ू का दान कभी न करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से जूझ सकते है।