स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी न होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कई बार लोगों को देर रात तक नींद न आने की शिकायत रहती है। ऐसा खानपान की वजह से भी हो सकता है।
ऐसे में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन रात में नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से नींद की समस्या होती है।
रात में मिठाई का सेवन नहीं करना चाहिए। कई लोगों को रात में चॉकलेट खाने की आदत होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से नींद की समस्या हो सकती है।
कैफीन युक्त चीजों का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। देर रात में चाय या कॉफी का सेवन करने से नींद में खलल पड़ता है।
रात में अच्छी नींद के लिए स्नैक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। स्नैक्स में फैट की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिस वजह से इन्हें पचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
रात में प्रोसेस्ड फूड का भी सेवन नहीं करना चाहिए। चिप्स, पिज्जा आदि में अनहेल्दी फैट की अधिक मात्रा पाई जाती है।
अच्छी और हेल्दी नींद के लिए रात में स्पाइसी खाने से भी बचना चाहिए। इनके सेवन से गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, जिससे नींद में बाधा उत्पन्न होती है।
रात में अच्छी नींद के लिए इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com