पथरी में क्या नहीं खाना चाहिए?


By Arbaaj12, Oct 2023 04:25 PMnaidunia.com

पथरी

पथरी शरीर से जुड़ी काफी दर्दनाक बीमारी होती है। पथरी के रोगियों को इस समस्या के कारण काफी दर्द का सामना करना पड़ता है।

क्या न खाएं

पथरी के मरीजों को कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, वरना इन चीजों के सेवन से पथरी की समस्या और बढ़ सकती है।

नॉनवेज न खाएं

पथरी के रोगियों को नॉनवेज के सेवन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है।

चाय और कॉफी

अगर आप चाय कॉफी के शौकीन है और पथरी के रोगी है, तो आज से चाय और कॉफी को कम से कम पिएं।

सोयाबीन से परहेज

पथरी के मरीजों को सोयाबीन खाने से भी परहेज करना चाहिए। प्रोटीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है, जिसके कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

चॉकलेट से बनाएं दूर

पथरी के रोगियों को चॉकलेट खाने से दूरी बनानी चाहिए। चॉकलेट खाने से पथरी की समस्या और बढ़ सकती है।

पालक कम से कम खाएं

पालक पोषक तत्व से भरपूर होता है, लेकिन पथरी के मरीजों के लिए इसका सेवन ठीक नहीं होता है। पालक खाने से पथरी के मरीजों पर बुरा असर हो सकता है।

कम खाएं नमक

अक्सर लोगों को ज्यादा नमक खाने की आदत होती है, लेकिन ज्यादा नमक का सेवन पथरी के रोगियों को नहीं करना चाहिए।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह खाली पेट पिएं अंजीर का पानी, मिलेंगे ये 5 फायदे