सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, आती है कंगाली


By Prakhar Pandey05, May 2024 11:43 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से जीवन में खुशहाली आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

वास्तु दोष

वहीं इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष लगता है और नेगेटिविटी का संचार होता है। ऐसे में जरूरी है कि वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

सीढ़ियों संबंधी नियम

वास्तु में सीढ़ी संबंधी भी कुछ नियम बताए हैं, इन नियमों के अनुसार कुछ चीजों को सीढ़ी के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सीढ़ियों के नीचे न लगाएं नल

कुछ लोग सीढ़ियों के नीचे नल लगाते हैं, जबकि ऐसा करना वास्तु के अनुसार सही नहीं माना गया है। अगर घर में पानी की टंकी सीढ़ी के नीचे रखी है तो इसे हटाएं।

न रखें कूड़ादान

वहीं कुछ लोग सीढ़ियों के नीचे कूड़ादान रखते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न बनाएं टॉयलेट

वहीं वास्तु के नियमों के मुताबिक, सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट नहीं बनाना चाहिए। इसकी वजह से वास्तु दोष लगता है और घर की तरक्की बाधित होती है।

न रखें जूते-चप्पल

सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल रखने से भी बचना चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न बनाएं पूजा घर

वहीं सीढ़ियों के नीचे पूजा घर भी नहीं बचाना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सीढ़ियों के नीचे इन चीजों को रखने से तरक्की में बाधा आती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पर्स में रखें 1 पवित्र पौधे का पत्ता, खाली नहीं रहेगा पर्स