गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav30, Jun 2024 12:01 PMnaidunia.com

गणेश जी का विशेष स्थान

विघ्नहर्ता गणेश जी का देवी-देवताओं में विशेष स्थान है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है।

प्राप्त होती हैं खुशियां

गणेश जी की कृपा प्राप्त होने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।

गणेश जी को क्या न करें अर्पित

गणेश जी की पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। ऐसी कुछ चीजें बताई गई हैं, जिनको अर्पित करने से गणेश जी नाराज होते हैं।

सफेद रंग की चीजें न करें अर्पित

गणेश जी की पूजा करते समय कभी भी सफेद रंग की चीजें नहीं अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी नाराज होते हैं।

केतकी के फूल न करें अर्पित

वहीं, गणेश जी को कभी भी केतकी के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। भगवान शिव को भी यह फूल अर्पित नहीं किया जाता है।

तुलसी की पत्तियां न करें अर्पित

तुलसी की पत्तियों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है लेकिन गणेश जी को तुलसी की पत्तियां नहीं अर्पित करनी चाहिए।

पुराने फूल और माला

वहीं, पूजा में पुराने फूल और माला का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। गणेश जी की पूजा में पुराने फूल अर्पित करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

अक्षत न हों खंडित

विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि अक्षत खंडित न हों। ऐसा होने पर पूजा का फल नहीं प्राप्त होता है।

गणेश जी की पूजा करते समय ये चीजें अर्पित नहीं करनी चाहिए। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कनेर फूल के उपाय से दूर होगी कंगाली