इन दिनों अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ रही हैं, जिसके कारण कई शारीरिक समस्या हो सकती है।
शरीर का वजन बढ़ना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन उसके कारण कई बीमारी जरूर हो सकती है। इसलिए, डॉक्टर वजन नियंत्रण में रखने की सलाह देते हैं।
लोगों को लगता है कि वजन बढ़ने से केवल बॉडी का शेप कही खराब नजर आता है, लेकिन अधिक वजन से कुछ बीमारियां भी हो सकती है।
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक मोटा रहता है, तो डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, मोटापा के कारण इंसुलिन कम बनता है।
शरीर वजन बढ़ने से शरीर के हिस्सों में चर्बी जम जाती है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या होती है। लंबे समय तक मोटापा होने से सांस की समस्या हो सकती है।
वजन बढ़ने के कारण कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। कई रिपोर्ट्स में पता चला है कि लोगों को कैंसर मोटापे के कारण भी हो सकता है।
मोटापा बढ़ाने से ये सभी गंभीर समस्याएं हो सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ