खरमास के दौरान कुछ कार्यों को कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां या आशांति हो सकती है।
खरमास होने के दौरान शादी जैसे मांगलिक काम को नहीं करना चाहिए। अगर इस समय शादी करते हैं, तो वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।
खरमास के दौरान सोने-चांदी या किसी भी कीमती वस्तुओं की खरीददारी करने से बचें, इसे अशुभ माना जाता है।
इस दौरान घर, वाहन या अन्य किसी नई संपत्ति को नहीं खरीदना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी और नकारात्मक शक्तियां बढ़ सकती हैं।
खरमास में अपने पितरों का आदर करें। अगर आप अनादर करते हैं, तो घर की अशांति और कारोबार में नुकसान हो सकता है।
इस दौरान कभी भी लंबी यात्रा या किसी जरूरी जगह घूमने का प्लान ना बनाएं। इससे धन खर्च और उस काम में बाधा आ सकती है।
इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा, गरीबों को दान देना और धर्म ग्रंथों पाठ करना शुभ माना जाता है।
खरमास के दौरान इन कामों के भूलकर ना करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com