इस दिशा में लगाएं राम दरबार, बरसेगी श्रीराम की कृपा


By Prakhar Pandey17, Apr 2024 06:53 PMnaidunia.com

रामनवमी का महत्व

रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, यह दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है।

रामदरबार की पूजा

रामनवमी पर लोग घर में राम दरबार की फोटो लाते हैं और पूजा करते हैं। हालंकि यह मूर्ति उचित दिशा में लगानी चाहिए।

घर में आती है खुशहाली

राम दरबार की मूर्ति घर में स्थापित करने से घर में खुशियां आती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

राम दरबार में कौन कौन

राम दरबार की फोटो में भगवान श्रीराम के साथ माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी होते हैं।

पूर्व दिशा में लगाएं

वास्तु नियमों के अनुसार, राम दरबार की फोटो पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

वास्तु दोष होता है दूर

राम दरबार की प्रतिमा सही दिशा में लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूरे होते हैं सारे काम

राम दरबार की पूजा विधि-विधान से करने पर सारे कार्य पूरे होते हैं और घर में सुख-समृध्दि आती है तथा सौभाग्य में वृद्धि होती है।

दूर होते हैं सारे कष्ट

राम दरबार की प्रतिमा सही दिशा में लगाने से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस दिशा में राम दरबार की प्रतिमा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इच्छा पूर्ति के लिए एक मुठ्ठी नमक है काफी, जानें कैसे