जल्दी विवाह के लिए क्या दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh01, Oct 2024 07:33 PMnaidunia.com

अक्सर लोगों के विवाह के समय पर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,जिसके कारण जीवन में परेशानियों को झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं कि जल्दी विवाह के लिए क्या दान करना चाहिए-

चारा का दान

अगर जीवन में विवाह करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है,तो गाय को चारा या हरी घास देना शुभ माना जाता है। इससे जल्दी विवाह के योग बनते हैं।

कौवे को भोजन

कौवे को अनाज या रोटी का टुकड़ा देना चाहिए और इसे शनिवार के दिन खिलाना अच्छा माना जाता है। इससे विवाह में सफलता मिलती है।

पीले वस्त्र का दान

पीले वस्त्र का दान गरीबों या जरूरतमंदों में करना चाहिए। इससे जल्दी विवाह होने के योग बनते हैं और भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।

दाल और चावल का दान

जीवन में जल्दी विवाह के लिए गरीबों में दाल और चावल का दान शुभ माना गया है। इससे विवाह में आ रही सारी बाधा दूर होती है।

गाय का दान

जीवन में जल्दी विवाह के लिए गौशाला में गाय का दान करना शुभ माना जाता है और इससे गौ माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होते हैं। विवाह के योग भी बनते हैं।

मिट्टी के बर्तन का दान

किसी गरीब को मिट्टी के बर्तन दान करने से विवाह में बाधाएं दूर हो सकती हैं। इससे जल्दी विवाह होने के योग भी बनते हैं।

जल्दी विवाह के लिए इन चीजों का दान करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

तेज पत्ते से नजर कैसे उतारे?