हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है और कृपा भी प्राप्त होती है। यह व्रत रखने से सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन किन चीजों का दान करें-
जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए एकादशी के दिन दूध और दही का दान करने से जीवन के दुख और दर्द का अंत होता है।
इस दिन चावल खाने की मनाही होती है, लेकिन चावल के दान से जीवन में जो भी पाप किए है, उनसे मुक्ति मिलती है। साथ ही, चावल का दान करना शुभ माना जाता है।
एकादशी के दिन पूजा करने के बाद तिल का दान करना चाहिए। इस दिन जितने तिल का दान करेंगे, उतने ही वर्ष स्वर्ग का सुख प्राप्त हो सकता है। तिल दान करने से दरिद्रता दूर होती है।
एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान कर सकते हैं। कपड़े का दान करने से दरिद्रता से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही, सुख- समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी।
ऐसा कहा जाता है कि जूते, चप्पल या छाता दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी हर संकट से रक्षा करते हैं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
एकादशी के दिन किसी गरीब को धन का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में वास करती हैं। इस दिन धन का दान करना शुभ माना जाता है।
इस दिन फल का दान करना शुभ माना जाता है। खरबूज, तरबूज, आम आदि फलों का दान करने से समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं और अटके हुए पैसे वापस मिलते हैं।
इन चीजों का दान एकादशी पर कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM