सोमवती अमावस्या पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर होती है और खुशहाली भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए-
सोमवती अमावस्या के दिन गरीबों में अन्न का दान करना चाहिए। इससे जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और शांति बनी रहती है।
इस दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और बरकत भी बनी रहती है।
इस दिन किसी जरूरतमंद को किताब का दान कर सकते हैं, जिससे उसे शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकें।
इस दिन सूरज को तांबे के बर्तन में जल अर्पित करने से भी पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही, सूरज देवता को नमस्कार करना चाहिए।
इस दिन पितरों के लिए तर्पण और पूजा की जा सकती है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार में शांति बनी रहती है।
इस दिन विशेष रूप से जानवरों को खाना खिलाना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में कई लाभ भी मिलते हैं।
सोमवती अमावस्या पर इन चीजों का दान कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM