सूर्य ग्रहण के दिन क्या दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh28, Mar 2025 01:49 PMnaidunia.com

सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सूर्य ग्रहण के दिन लोग दान, स्नान आदि करते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन क्या दान करना चाहिए-

सूर्य ग्रहण कब है?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दिन शनिवार को लगने जा रहा है। यह 2 बजकर 21 मिनट पर लगेगा और शाम को 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा।

तेल का दान

सूर्य ग्रहण के दिन तेल का दान करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दिन शनिवार का दिन पड़ रहा है। साथ ही, शनि अमावस्या का दिन भी है।

केले का दान

सूर्य ग्रहण के दिन केले का दान करने से कामों में सफलता मिलती है और सारे काम भी बनने लगते हैं। साथ ही, प्रभाव भी कम होता है।

वस्त्र का दान

माना जाता है कि सूर्य ग्रहण में गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही, इससे लाभ मिलते हैं।

धन का दान

कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण में गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान करने से जीवन में धन से संबंधित कई लाभ होते हैं।

गुड़ का दान

सूर्य ग्रहण के दिन गुड़ का दान करने से रुके कार्यों में सफलता मिलती है और ग्रहण का प्रभाव भी कम होता है।

सूर्य ग्रहण के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दाएं जांघ पर तिल? जानें असली मतलब