सूर्य ग्रहण के समय क्या करना चाहिए?


By Ayushi Singh28, Sep 2024 05:50 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है,लेकिन इस समय में कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय क्या करना चाहिए-

करें ध्यान

सूर्य ग्रहण के समय में ध्यान और पूजा करना अच्छा माना जाता है। अपने मन को शांत रखें और ध्यान करें।

करें जाप

सूर्य ग्रहण के समय में सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। साथ ही, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना फलदायी माना जाता है।

सकारात्मक विचार

इस समय में सकारात्मक विचारों और प्रार्थनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। अपने इष्ट देव को याद करना चाहिए।

सूर्य को देखने से बचें

सूर्य ग्रहण के दौरान आंखों से सीधे सूर्य को देखने से बचना चाहिए। इसे देखने के लिए दूरबीन का प्रयोग करना चाहिए।

होती है मनाही

सूर्य ग्रहण के समय में कई चीज करने की मनाही होती है,लेकिन इस समय में कुछ भी अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।

पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

इस समय ध्यान करने से घर-परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और जीवन में शांति बनी रहती है।

सूर्य ग्रहण के समय इन कामों को करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नवरात्रि के पहले दिन जौ क्यों बोए जाते हैं?