बसंत पंचमी के दिन दान करने से माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है और दान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर किन चीजों का दान करना चाहिए-
पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर हो रही है। ऐसे में देशभर में बसंत पंचमी 02 फरवरी को मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी के दिन अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करने से घर का भंडार खाली नहीं होता है।
बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे माता सरस्वती प्रसन्न होती है। साथ ही, बुद्धि और विधा का विकास होता है।
इस दिन पीली वस्तुओं का दान करने का विशेष महत्व है और पीला रंग माता सरस्वती को बेहद प्रिय है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
बसंत पंचमी के दिन पुण्य पाने के लिए गरीबों और जरूरतमंदों लोगों को धन का दान करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन लाभ होता है।
बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के बेसन लड्डू,मीठे चावल या बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इस भोग को माता सरस्वती को लगाने से करियर में सफलता मिलती है।
बसंत पंचमी पर इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM