देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह के बाद निद्रा से बाहर आते हैं और शुभ काम भी इन्हीं दिनों से शुरु होते हैं। आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी पर क्या करना चाहिए-
इस दिन भगवान विष्णु चार माह के बाद निद्रा से बाहर आएंगे और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन सुहागिन महिलाओं को अपने कुल देवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह करने का विधान है। इस दिन तुलसी माता को चुनरी और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
देवउठनी एकादशी के दिन साफ-सफाई करके दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं।
इस दिन व्रत रख सकते हैं,लेकिन इसका पारण करें तो आंवले और तुलसी के पत्तों का ही सेवन करें। इसी से व्रत का पारण करना चाहिए।
इस दिन अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। खासकर, इस दिन चावल का दान करने का विधान है। इससे शुभ फल प्रापत होता है।
देवउठनी एकादशी पर यह काम करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM