कर्ज मुक्ति के लिए एकादशी पर क्या करना चाहिए?


By Ayushi Singh13, Sep 2024 01:05 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि कर्ज मुक्ति के लिए एकादशी पर क्या करना चाहिए-

चढ़ाएं जल

अगर जीवन में कर्ज का सामना कर रहे हैं, तो एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं

जलाएं दीपक

जीवन में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए एकादशी के दिन घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे पैसों की तंगी से राहत भी पाया जा सकता है।

करें पूजा

एकादशी के दिन कर्ज से राहत पाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे उनकी कृपा भी प्राप्त होती है।

करें जाप

जीवन में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए “ओम नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनेगे।

करें अभिषेक

कर्ज से राहत पाने के लिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन में सारी परेशानी दूर होने लगती है।

चौमुखी दीपक जलाएं

परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं। इससे जल्दी ही कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

एकादशी पर कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ये काम करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

श्यामा तुलसी घर में लगाने से क्या होता है?