भाग्य जगाने के लिए क्या करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav19, Aug 2024 12:05 PMnaidunia.com

मेहनत करने पर भी नहीं मिलती सफलता

कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। इसके पीछे कोई दोष हो सकता है।

सोया हुआ भाग्य

इसके पीछे व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी हो सकता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से व्यक्ति का भाग्य जागृत होता है।

पूर्णिमा के दिन व्रत का पालन करें

सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए पूर्णिमा के दिन व्रत का पालन करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें

अगर तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो पीपल के पेड़ पर रोजाना जल अर्पित करें। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।

तुलसी की पूजा करें

तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे में नियमित रूप से जल अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही रोजाना तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं।

मुख्य द्वार पर बांधे तांबे का सिक्का

घर के मुख्य द्वार पर एक लाल कपड़े में तांबे का सिक्का बांधकर टांग दे। इससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करें

गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए चने की दाल, पीले फल और पीली मिठाइयों का दान करें।

पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें

अगर कार्यों में बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं तो गुरुवार के दिन पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

घर के मेन डोर से जुड़े वास्तु नियम